Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

निर्वाचन आयोग ने चुनावी रैलियों, रोड शो और पदयात्राओं पर रोक 22 जनवरी तक के लिए बढ़ाई

देहरादून, न्यूज़ आई। निर्वाचन आयोग ने चुनावी रैलियों, रोड शो और पदयात्राओं पर रोक 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। अलबत्ता बंद कमरे की बैठक को लेकर कुछ छूट प्रदान की है। गत आठ जनवरी को उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव प्रचार पर कई तरह से प्रतिबंध लगा दिए थे।
आयोग ने तब 16 जनवरी तक भौतिक रैलियों, पदयात्रा, वाहन रैली, रोड शो पर रोक लगाते हुए, चुनाव प्रचार मुख्यरूप से डिजिटल माध्यम तक सीमित कर दिया था। अब एक सप्ताह बाद हालात का नए सिरे से जायजा लेने के बाद आयोग में ज्यादातर प्रतिबंध 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिए हैं। यानि फिलहाल रैलियों, रोड शो, वाहन रैली, पदयात्रा पर रोक पहले की तरह जारी रहगी। हालांकि आयोग ने अब बंद कमरे की बैठक में अधिकतम 300 व्यक्ति या क्षमता के 50 प्रतिशत तक उपस्थिति की अनुमति प्रदान कर दी है। आयोग ने एक सप्ताह तक हालात का जायजा लेने के बाद नए सिरे से स्थितियों पर विचार करने की बात कही है। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उक्त गाइडलाइन उत्तराखंड में भी सख्ती से लागू की जाएगी। उन्होंने सभी दलों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।