Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

About Us

लोकप्रियता प्राप्त करते हुए NEWSi.in उत्तराखण्ड का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला क्षेत्रीय हिन्दी न्यूज़ पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा उत्तराखण्ड के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरूक नागरिक भी NEWSi.in से सीधे जुडे हुए है।

NEWSi.in अभीव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूरा उपयोग करने की नीति का समर्थन करता है एवं इसके तहत पूरे उत्तराखण्ड को एक साझा मंच उपलब्ध कराते हैं। ताकि सभी लोग एक ही स्थान पर स्वतंत्रता पूर्वक अपनी अति उपयोगी बातो को एक सरल माध्यम से जन जन तक पहुचा सके।

NEWSi.in की अपनी कोई समाचार नीति नही हैं। जो भी उत्तराखण्ड के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य हैं। इसकी अपनी कोई सीमाएं एवं समाचार लिखने का कोई नियम भी नहीं हैं। जनता को अपनी बात किसी भी प्रकार से रखने की पूर्ण स्वतंत्रता है।

आज जब उत्तराखण्ड में चुनाव की दस्तक साफ सुनाई दे रही हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने पिछले चुनाव में अपने अपने विधान सभा क्षेत्रों मे जाकर जनता से जो वायदे किए थे उनमें से कौन सा वायदा पूरा किया गया यह भी उनको मालूम होना चाहिए और अब आने वाले चुनाव में क्या क्या वादे किए जा रहे है या किए जाएंगे उस पर जनता का क्या विचार है इसकी भी जानकारी NEWSi.in के माध्यम से हम जनता तक शीघ्रातिशीध्र पहुचाने का प्रयास करेंगे।

बातचीत के माध्यम से जन प्रतिनिधियों को अपना पक्ष अपने क्षेत्र की जनता के सम्मुख रखने का बार बार अवसर देने का प्रयास भी किया जायेगा।
जहाँ सरकार की कमियों को हम उजागर करेंगें वहीं सरकार द्वारा जनहित में बहुत से अच्छे कार्य भी किये जाते है उनको प्रमुखता से जनता को अवगत कराना भी हमारा दायित्व है ताकि आम जनता उसका लाभ उठा सके।

इन सभी कार्यों में आपका सहयोग सदेव अपेक्षित रहेगा।