Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

नए साल के पहले दिन दिल्ली में ठंड ने किया टॉर्चर !

दुनिया ने साल 2020 को विदाई दे दी है. लोग अपने-अपने अंदाज में साल 2021 का स्वागत कर रहे हैं. नए साल के जश्न के बीच सर्दी भी सितम ढा रही है. कई इलाकों में नए साल के पहले दिन ठंड ने टॉर्चर किया. दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. यह पिछले 14 साल में सबसे कम है.में कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा.
सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई. घने कोहरे के कारण यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई. मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
वहीं, दिल्ली के ही एक अन्य इलाके पालम में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 24 घंटे में तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही नए साल के जश्न पर घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया था.