Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

देश में अब तक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि !

देहरादून, न्यूज़ आई: देश में अब तक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. नया राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कानपुर के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटव आने से लखनऊ तक हड़कंप है. इसके अलावा दिल्ली और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं.
यूपी में बर्ड फ्लू की एंट्री कानपुर से हुई, जहां चिड़ियाघर में चार मरे पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद चिड़ियाघर को सील कर दिया गया. कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में 10 पक्षी मरे मिले. अब उस बाड़े के सभी पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं. कानपुर प्रशासन ने पूरे इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया, जहां लोगों के आने पर भी मनाही है.