Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

बिहार में 31 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

न्यूज़ आई : बिहार में मंगलवार को 31 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को मंत्री बनाया गया है. 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महागठबंधन सरकार ने कैबिनेट में जातीय समीकरण का भी खासा ध्यान रखा है. ओबीसी और आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से 17 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. जबकि 6 सवर्ण, 5 अनुसूचित जाति और 5 मुसलमान भी कैबिनेट में नजर आएंगे.

जेडीयू, आरजेडी, हम, कांग्रेस के इस महागठबंधन में 8 यादव, 4 अतिपिछड़ा, 2 कुशवाहा, 2 कुर्मी, 3 राजपूत, 2 भूमिहार, 1 ब्राह्मण और 1 वैश्य को शामिल किया गया है. अतिपिछड़ा में 1 धुनिया परमांदा मुसलमान है. देश में पहली बार किसी अतिपिछड़ा धुनिया जाति से आने वाले नेता को राजद कोटे से मंत्री बनाया गया है.