Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे: सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में उत्तराखण्ड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी उत्तराखण्ड के 2021 के कलेण्डर का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सिख कॉर्डिनेशन कमेटी द्वारा कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के गुरूद्वारों एवं ऐतिहासिकता को लेकर अच्छा चित्रण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय की समाज में हमेशा सक्रिय भूमिका रहती है। राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किये गये हैं। सबके हितों को ध्यान में रखकर कार्य किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर सिख कार्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री मनु कोचर, श्री मनवीर सिंह, श्री परमजीत सिंह, श्री सोनू लूथरा, श्री मनदीप सिंह, श्री मेजर सिंह आदि उपस्थित थे।