Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

ईशांत शर्मा ने विकेटों का तिहरा शतक किया पूरा

चेन्नई: चेन्नई टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने विकेटों का तिहरा शतक ठोक दिया है. दरअसल, ईशांत शर्मा टेस्ट मैचों में सोमवार को 300 विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज बनने के साथ महान खिलाड़ियों कपिल देव और अनिल कुंबले के क्लब में शामिल हो गए. ईशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में डेनियल लॉरेंस को LBW आउट करके क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 300 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. भारतीय गेंदबाजों में टेस्ट में सबसे अधिक विकेट महान स्पिनर अनिल कुंबले (132 मैच में 619 विकेट) ने लिए हैं. कपिल दूसरे स्थान पर हैं जबकि हरभजन सिंह (103 टेस्ट में 417) इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. ईशांत के टीम के साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे और जहीर पांचवें स्थान पर हैं.