Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

अब तक टीकाकरण से कोई मौत नहीं हुई : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि, “अब तक टीकाकरण से कोई मौत नहीं हुई है.”. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने ये बात सीएसआईआर-सीएसआईओ चंडीगढ़ में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर इंटेलिजेंट सेंसर्स एंड सिस्टम्स में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, “मैं आपको बता दूं कि वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं. जो थोडे बहुत छोटे मोटे हैं उनका प्रतिशत .000432 है. अब तक टीकाकरण से किसी की मृत्यु नहीं हुई है. जो भी मौत की सूचना है, उनकी विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पूरी तरह से जांच की जाती है.