Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों को यूएई में करवाने का किया फैसला !

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर लगा सवालिया निशान आखिरकार हट गया है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को यूएई में करवाने का फैसला किया है. शनिवार को हुई बीसीसीआई की मीटिंग में आईपीएल को इंडिया के यूएई शिफ्ट करने पर सहमति बनी.
पिछले कई दिनों से ही आईपीएल के 14वें सीजन के इंडिया से यूएई शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब तक बीसीसीआई इस बात पर कुछ भी बोलने से बच रहा था. शनिवार को आईपीएल 2021 के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई थी और पिछले साल की सफलता को देखते हुए यूएई को आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया.