Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नरेन्द्र नगर उप जिला चिकित्सालय (कोविड केयर सेंटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने फोन से अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों से बात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने मरीजों से खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों द्वारा नियमित देखभाल की जा रही है। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री यतीश्वरानंद, सीडीओ टिहरी श्री अभिषेक रोहिला, एसडीएम नरेंद्र नगर सुश्री युक्ता मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे