Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

दिल्ली में कोरोना महामारी की रफ्तार हुई सुस्त, पॉजिटिविटी रेट 1% से नीचे

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना महामारी की रफ्तार रोज सुस्त पड़ती जा रही है. पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट जारी है. पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट 0.78% रहा. बीते 24 घंटों में 576 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 103 मरीजों ने जान गंवाई है. सक्रिय मामलों की संख्या 10 हज़ार से कम हो गई है. 31 मार्च के बाद पहली बार कोरोना का आंकड़ा 10 हजार के नीचे आया है. दिल्ली में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 9364 हो गई है.
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है. रिकवरी रेट बढ़कर 97.63 प्रतिशत हो गया है. वहीं एक्टिव मरीज़ घटकर 0.65 प्रतिशत ही रह गए हैं. दिल्ली में कोरोना की मृत्यु दर 1.71 प्रतिशत है, वहीं पॉजिटिविटी रेट खिसक कर 0.78 प्रतिशत हो गया है.