Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाक़ात

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित हल निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का परीक्षण कराकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव श्री रंजीत सिन्हा, श्री चन्द्रेश यादव आदि उपस्थित थे।