Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुकुल रॉय की चार साल बाद TMC में हुई वापसी

कोलकाता: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय की आज करीब चार साल बाद घर वापसी हुई है. नवम्बर 2017 में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आज लंबी चर्चा के बाद उनकी पार्टी का दामन थाम लिया.
इस मौके पर ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय को पार्टी का पटका पहनाया और गले लगाया. इसके बाद मुकुल रॉय ने कहा कि घर में आकर अच्छा लग रहा है. बंगाल ममता बनर्जी का है और रहेगा. मैं बीजेपी में नहीं रह पा रहा था.
वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मुकुल घर लौटे हैं. बीजेपी में गए कई और नेता वापस आना चाहते हैं. हमने कभी भी किसी की पार्टी नहीं तोड़ी. हमने एजेंसियों का इस्तेमाल नहीं किया है. जो आना चाहते हैं वही पार्टी में आ रहे हैं. सिर्फ इमानदार नेताओं के लिए टीएमसी में जगह है.