Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

WTC फाइनल: बारिश के कारण रद्द हुआ पहले दिन का खेल

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया. लगातार बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका है, बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द हो गया है. हालांकि, इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा था. ऐसे में कल से पूरे पांच दिन का खेल होगा.
साउथैम्पटन में गुरुवार को पूरी रात बारिश होती रही, ऐसे में पहले से ही मौसम को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन में बारिश की आशंका जताई गई है.