Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को एक बार फिर से किया निराश

न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे WTC फाइनल में भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके. वहीं भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 44, रोहित शर्मा ने 34 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने फैंस को एक बार फिर से निराश किया.
कोहली इस मैच में 44 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपना आखिरा शतक नवंबर 2019 में बनाया था.
अपने करियर में 70 शतक जड़ने वाले विराट (Virat Kohli) का 71वें शतक का इंतजार अब काफी लंबा हो गया है. अपने आखिरी शतक के बाद विराट ने तीनों फॉर्मेटों को मिलाकर 45 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 17 हाफ-सेंचुरी जड़ी हैं लेकिन एक भी शतक नहीं. वनडे में भी कोहली ने अगस्त 2019 में अपना आखिरी शतक जड़ा था.