Breaking News
  • पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं
  • सरकार ने युवाओं से जुड़े विषयों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रथम ‘युवा आयोग’ की स्थापना का भी निर्णय लिया
  • मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई सात महत्वपूर्ण घोषणाओं में चार घोषणाएं सीधे तौर पर युवाओं के कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जुड़ी
  • रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर
  • मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने की कही बात

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी भारत को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही, ऐसे में सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने की बात कही है. गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग में रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल या शुभमन गिल में से किसी एक को उतारने से पहले मयंक और गिल की जोड़ी को आजमाना चाहिए. भारत पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ही रोहित और गिल की जोड़ी के साथ खेलता आया है, लेकिन शुभमन गिल की बल्लेबाजी में तकनीकी गलतियां सामने आ रही हैं. गावस्कर का मानना है कि गिल और मयंक को साथ खिलाने से पता चल जाएगा कि किसकी बल्लेबाजी तकनीकी बेहतर है.
गावस्कर ने कहा, ‘मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए वास्तव में अच्छा काम किया है और दो बार पारी की शुरुआत करते हुए दोहरा शतक जड़ा है. यह अच्छी बात है कि बीसीसीआई और जय शाह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कुछ प्रैक्टिस मैच कराने की पहल की है, ताकि आप तय कर सकें कि गिल और अग्रवाल में से कौन भारत के लिए ओपनिंग कर सकता है.’