Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन ने रचा इतिहास

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मैच खेला गया . इस मैच में जैसे ही भारतीय कप्तान शिखर धवन टॉस के लिए मैदान पर आए, उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, धवन भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं.
धवन 35 साल 225 दिन अब भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मोहिंदर अमरनाथ ने 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी. और तब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने थे.
शिखर धवन ने 140वीं पारी में 6000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गांगुली ने 147 पारी में 6000 रन बनाए थे. विराट कोहली ने महज 136 पारियों में 6000 रन पूरे कर लिए थे. विराट के बाद सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले शिखर धवन दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं.