Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

भारत ने पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट से दी मात

भारतीय क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है.
मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 262 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए कप्तान शिखर धवन ने 95 गेंदो में नाबाद 86 रनों की पारी खेली. इसके अलावा इशान किशन ने 59 और पृथ्वी शॉ ने 43 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव अंत में 31 रन बनाकर नाबाद रहे.
धवन ने 86 रनों की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया. इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 6000 रनों का अंकड़ा भी पार कर लिया.
विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 33 गेंदो में अर्धशतक जड़ा. वह भारत के लिए डेब्यू मैच में दूसरे सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए. उन्होंने आठ चौको और दो छक्को की बदौलत 42 गेंदो में 59 रन बनाए.