Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक आयोग का दर्जा दिया- भुपेंद्र यादव

नई दिल्ली: मेडिकल में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के मोदी सरकार के फैसले को कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने राजनीति से प्रेरित बताया है. अब बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि पिछड़ा वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा देने करने की मांग एक लंबे समय से चली आ रही थी. यूपीए सरकार के पिछले 10 वर्ष में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया.
केंद्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक आयोग का दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा, बीजेपी OBC समाज और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं को मेडिकल कॉलेज की PG और UG की पढ़ाई में आरक्षण का निर्णय लेने के लिए पीएम मोदी को बधाई देती है और उनका अभिनंदन करती है.’’
भुपेंद्र यादव ने आगे कहा, मोदी सरकार में पिछले 5 सालों में 179 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं. देश में अब 558 मेडिकल कॉलेज हैं. देश में यूजी की सीटों में 56% के करीब और पीजी की सीटों में 80% के करीब बढ़ोतरी की गई.’’