Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

सुपर डांसर 4 के सेट पर वापसी के लिए तैयार शिल्पा शेट्टी, शुरू की शूटिंग

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर 4 के सेट पर नजर नहीं आई हैं। शो के जज से लेकर प्रशंसक तक उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक शिल्पा के प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल, अभिनेत्री ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वह शो में लौटने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा ने अगले हफ्ते के एपिसोड के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। 2016 में जब यह शो शुरू हुआ था, तभी से शिल्पा इससे जुड़ी हुई हैं। निर्माता उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। वे उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को नहीं रखना चाहते थे। निर्माता बेहद खुश हैं कि शिल्पा ने शो में वापसी कर ली है। उन्हें उम्मीद है कि वह इस सीजन के अंत तक साथ रहेंगी।
शिल्पा के साथ अनुराग बासु और गीता कपूर इस शो को जज कर रही हैं। यह शो कई शानदार प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लेकर आता है। इसमें 8-10 साल तक की उम्र के बच्चे हैं, जो अपने डांस से सबका दिल जीत रहे हैं। शिल्पा की गैरमौजूदगी में संगीता बिजलानी, जैकी श्रॉफ, टेरेंस लुईस, सोनाली बेंद्रे, मौसमी चटर्जी, करिश्मा कपूर, जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख शो का हिस्सा बने थे। आगामी एपिसोड में इंडियन आइडल 12 के विजेता धमाल मचाएंगे।