Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ते पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

हरिद्वार, न्यूज़ आई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन भाजपा हरिद्वार के संतों और सैनिकों की वोट साधने की जुगत में है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह जुगत की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को नड्डा अपने दौरे के दूसरे दिन रायवाला में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया है। उत्तराखंड में सड़क पर अच्छा काम हो रहा है। राज्य में विकास का काम तेजी से हो रहा है। यहां वॉर मेमोरियल बनाकर सैनिकों का सम्मान किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे पूर्व सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में आने का मौका मिला। सैनिकों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य बनता ही है। लेकिन इन वीरों को कितना भी सम्मान दिया जाए वो कम पड़ेगा। यहां से जगत प्रकाश नड्डा हरिद्वार पहुंचे और संत रविदास मंदिर खड़क धीरवाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। यहां से नड्डा हरिद्वार के वार्ड नंबर तीन दुर्गा नगर के बूथ नंबर 12 के अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर पहुंचे। जहां उन्होंने नाश्ता किया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राखी भी बांधी।