Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

शहर की मलिन बस्तियों से अतिक्रमण न हटाये जाने के निर्णय पर विधायकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून, न्यूज़ आई: देहरादून की मलिन बस्तियों से वर्ष 2024 तक अतिक्रमण न हटाये जाने के निर्णय की विधायकों ने राज्य सरकार द्वारा गरीबो के हित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया है। इस सम्बन्ध में देहरादून के विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों के हित में लिये गये इस निर्णय से हजारों गरीबों को राहत मिली है। उन्होंने जनहित में लिये जा रहे त्वरित निर्णय के लिये भी मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों के हित में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हो रही है, इससे जरूरत मंद लोगो का अपने आवास का सपना पूरा हो रहा है। प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध हो इसके लिये प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विश्वास जन समस्याओं के समाधान के प्रति है। सभी क्षेत्रों का विकास हमरा ध्येय है, राज्य सरकार गरीबों व असहायों के हित में खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समस्याओं को उलझाने में नही बल्कि सुलझाने में है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री वंशीधर भगत, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री हरवंश कपूर, श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री उमेश शर्मा काऊ के साथ मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।