Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

केएल राहुल का घटिया प्रदर्शन जारी !

लंदन: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद लगा कि केएल राहुल के तौर पर टीम इंडिया को बेस्ट ओपनर मिल गया है, लेकिन टीम इंडिया का ये भरोसा चकनाचूर हो गया. केएल राहुल ने सिर्फ एक मैच में शतक जड़ने के बाद लगातार चार पारियों में घटिया प्रदर्शन किया है. राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 129 रनों की पारी खेली थी.
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद केएल राहुल के बल्ले से अगली चार पारियों में सिर्फ 5, 0, 8, 17 रनों के स्कोर निकले हैं. राहुल के इस घटिया प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही.