Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

कांग्रेस ने खटीमा से शुरू की परिवर्तन यात्रा, भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का लिया संकल्प

खटीमा, देहरादून, न्यूज़ आई: विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने खटीमा से राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। साथ ही कांग्रेस के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस में गुटबाजी को दबाने का भी प्रयास किया है।
इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से साढ़े चार सालों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए आज से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह शहीदों की पावन भूमि खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का काम करेगी। परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं।