Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

जन आशीर्वाद रैली में सीएम धामी ने दी श्रीनगर को नगर निगम की सौगात

श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी की आशीर्वाद रैली की। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर स्थानीय प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था। अपने तय कार्यक्रमानुसार सुबह 11 बजे सीएम धामी श्रीनगर जीवीके हेलीपैड पहुंचे थे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, स्वीत से लेकर श्रीनगर तक बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई। अपने संबोधन में सीएम धामी ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा की है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्रीनगर में जन आशीर्वाद रैली के जरिए गढ़वाल में अपनी पहली रैली की। इस दौरान सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत कई विधायक भी मौजूद रहे। वहीं, रामलीला मैदान में रैली के बाद सीएम ने कमलेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना भी की। श्रीनगर के बाद 6 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद रैली में भी हिस्सा लेंगे। पूरे प्रदेश में 11 जगह ये जन आशीर्वाद रैली निकाली जाएंगी। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस रैली के जरिए अपने चुनाव प्रचार का आगाज करेगी। चुनाव के लिए बेहद कम समय रह गया है। इस रैली के जरिए जहां जनता से आशीर्वाद लिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को भी जनता के बीच रखने का कार्य भाजपा करने जा रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर मैंडेट मिला था। राज्य की 70 में से 57 सीटों पर भगवा का परचम लहराया था।