Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

राहुल गांधी ने NEET परीक्षा स्थगित करने की मांग की

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने NEET परीक्षा को स्थगित कर इसमें बैठने वाले छात्रों को निष्पक्ष अवसर देने की मांग की है। गांधी ने ट्वीट किया, “भारत सरकार छात्रों की परेशानी को लेकर आंखें मूंदे हुए है। नीट परीक्षा स्थगित करिए और छात्रों को परीक्षा में बैठने का निष्पक्ष मौका दीजिये।”
नीट परीक्षा 12 सितंबर को होनी है और उसी दिन सीबीएसई का भी एक पेपर है। छात्रों की मांग है कि उनकी दिक्कत को देखते हुए नीट परीक्षा की तिथि बदली जानी चाहिए। यह मामला उच्चतम न्यायालय पहुंच गया लेकिन न्यायालय ने कहा कि इस बात को परीक्षा लेने वाली एजेंसी के सामने रखा जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने NEET एग्जाम को स्थगित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया है.