Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

किसान महापंचायत: लक्सर में आज भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रुड़की के लक्सर में आयोजित हो रही किसान महापंचायत में अधिक संख्या में किसानों के पहुचंने की संभावना है। राकेश टिकैत लक्सर से किसान कानूनों के खिलाफ हुंकार भरने वाले हैं। 
मंगलवार को महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों ने जगह-जगह बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
तय किया गया कि सभी आसपास क्षेत्र के किसान नगला इमरती में फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होंगे और यहां से लक्सर के लिए कूच करेंगे। बैठक में भाकियू रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि लक्सर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें यूपी और हरियाणा के किसान भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए किसानों का एकजुट होना जरूरी है।