Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

आनंद गिरि और आद्या तिवारी की पेशी आज

स्वामी आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को आज प्रयागराज की कोर्ट में पेश किया जाएगा. आनंद गिरि की तरफ से जमानत की अर्जी कोर्ट में दाखिल की जाएगी. इसके साथ ही एसआईटी अगर उन्हें रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल करती है तो आनंद गिरि के वकीलों की तरफ से अर्जी का विरोध भी किया जाएगा. महंत नरेंद्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम में नरेंद्र गिरि की मौत की वजह फांसी लगना बताई गई है. विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, आनंद गिरि से यूपी पुलिस ने पुलिस लाइन में करीब 12 घंटे पूछताछ की है. आनंद गिरी को सुसाइड नोट भी दिखाया गया, नोट दिखाकर भी पूछताछ की गई. पूछताछ में आनंद गिरि बस यही बोलता रहा कि महंत जी खुदकुशी नहीं कर सकते, ये एक साजिश है.