Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

ई-नीलामी में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भाले पर सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ रुपये की लगी बोली

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भाले पर सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ रुपये की बोली लगी है। वहीं, सजावटी गदा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति, चरखा और घंटी जैसी चीजों को आधार मूल्य की तुलना में काफी अधिक बोली प्राप्त हुई।
उपहारों की इस ई-निलामी में नीरज चोपड़ा के भाले को सबसे बोली मिलने के अलावा, टोक्यो पैरा-ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता सुमित एंटिल के भाले पर 1.002 करोड़ रुपये की बोली लगी। जबकि भवानी देवी के ऑटोग्राफ वाली बाड़ पर 1.25 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, सरदार पटेल की मूर्ति (140 बोलियां), लकड़ी के गणेश (117 बोलियां), पुणे मेट्रो लाइन के स्मृति चिह्न (104 बोलियां) और विक्ट्री फ्लेम के स्मृति चिह्न (98 बोलियां) को सबसे अधिक बोलियां प्राप्त हुईं।
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से शुरू हुई इस ई-नीलामी में कुल 1348 उपहार शामिल किए गए थे। सात अक्टूबर को ई-नीलामी का आखिरी दिन था। इस ई-नीलामी से प्राप्त राशि को प्रधानमंत्री नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा की सफाई में खर्च किया जाएगा।