Breaking News
  • उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रदत्त 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।

कोविशील्ड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने कोवैक्सीन को भी दी मंजूरी

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने सोमवार को भारत में विकसित कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। भारत में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन ही व्यापक स्तर पर प्रयोग की जा रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया पहले ही कोविशील्ड को मंजूरी दे चुका है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अभी तक भारत में विकसित कौवैक्सीन को मंजूरी नहीं दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के दवा और चिकित्सा उपकरण नियामक टीजीए (थेराप्यूटिक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने ट्वीट कर कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अब कोवैक्सीन ले चुके यात्रियों को बिना रोक-टोक के ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अलावा मॉरिशस, ओमान, फिलीपींस, नेपाल, मेक्सिको, ईरान, श्रीलंका, ग्रीस, एस्टोनिया और जिंबावे से कोवैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है।