Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड से वनडे विश्व कप के फ़ाइनल की हार का लिया बदला, पांच विकेट से की जीत दर्ज

दुबई, – डेरिल मिचेल की 47 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड से वनडे विश्व कप के फ़ाइनल की हार का बदला चुकाते हुए बुधवार को पांच विकेट से जीत हासिल कर आईसीसी टी 20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
इंग्लैंड ने आलराउंडर मोईन अली नाबाद 51 के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में चार विकेट पर 166 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन न्यूज़ीलैंड ने मैन ऑफ द मैच बने मिचेल की आतिशी पारी की बदौलत 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को अंत में जाते-जाते एकतरफा बना दिया। मिचेल ने 47 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की मैच विजयी पारी खेली। न्यूज़ीलैंड की टीम इस जीत और फ़ाइनल में पहुंचने के बाद काफी शानदार महसूस कर रही होगी। यह वह टीम बन गयी है जो 2 साल के अंदर तीन बार आईसीसी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंच गई है।