Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

कोहली ने बजाई बीन, इंग्लैंड की मीडिया को लगी मिर्ची !

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से रौंदकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब अगर मैनचेस्टर में होने वाला अगला टेस्ट मैच ड्रॉ भी हुआ तो भारत सीरीज जीत जाएगा.
इस मैच के दौरान दूसरी पारी में इंग्लैंड के जब विकेट गिर रहे थे तो कप्तान विराट कोहली अलग ही अंदाज में जश्न मना रहे थे. कोहली मैदान पर ‘बीन’ बजाने के स्टाइल में जश्न मना रहे थे. कोहली ये स्टाइल इंग्लैंड की मीडिया को पसंद नहीं आया. कोहली के ‘बीन’ बजाने से इंग्लैंड की मीडिया को मिर्ची लग गई.