Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

उमेश यादव ने 9 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी

लंदन: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 9 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. उमेश यादव ने चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 157 रनों से जबर्दस्त जीत दिलाने में मदद की है. उमेश यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली और दूसरी पारियों में 3-3 विकेट झटके. टीम इंडिया में बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से उमेश यादव का करियर खत्म होने की कगार पर था. दरअसल, 9 महीने से विराट कोहली उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दे रहे थे, जिसके कारण इस खिलाड़ी का करियर अंत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन उमेश ने बता दिया कि वो क्यों स्पेशल हैं. उमेश यादव की रफ्तार का इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था.