Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

52 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को मिलेगा ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी’ अवार्ड

नयी दिल्ली, सरकार ने वर्ष 2021 के ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी’ पुरस्कार के लिए प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी और प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी के नामों का एलान किया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस निर्णय की जानकारी दी गयी। इन पुरस्कारों की घोषणा करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मुझे अभिनेत्री और सांसद श्रीमती मालिनी और गीतकार और भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड अध्यक्ष श्री जोशी के ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी’ पुरस्कारों के लिए नाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में इनका योगदान कई दशकों से है।”
उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी और जोशी के काम ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। ये दोनों भारतीय सिनेमा के प्रतीक हैं जिन्हें दुनिया भर में प्रशंसा और सम्मान मिला है। दोनों विभूतियों को यह सम्मान गोवा में भारत के 52 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदान किया जाएगा।