Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

अजय देवगन, रकुलप्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म “थैंक गॉड” जुलाई में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अजय देवगन, रकुलप्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने रविवार को तय कर दी । यह फिल्म 29 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में सिद्दार्थ पुलिस अफसर की भूमिका में होंगे। वहीं अजय देवगन यमदूत के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री नोरा फतेही भी स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगी । इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। अभिनेत्री रकुलप्रीत इस फिल्म के जरिये अजय देवगन के साथ एक बार फिर से स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले वह अजय देवगन के साथ फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आ चुकी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुलप्रीत पहली बार स्क्रीन साझा करेंगी। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।