Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के साथ की मुलाकात गठबंधन का जल्द होगा ऐलान !

यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है. आरएलडी चीफ चौधरी जयंत सिंह ने पहले भी ये साफ किया था कि सपा के साथ गठबंधन कर वे चुनाव मैदान में उतरेंगे. अब आरएलडी चीफ जयंत ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की है.
आरएलडी चीफ चौधरी जयंत ने अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की है. जयंत चौधरी ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है- बढ़ते कदम. जयंत और अखिलेश की इस मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन तय है 3 दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आरएलडी और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो जाएगा.