Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

भारत में हमेशा फ्लॉप रही है न्यूजीलैंड टेस्ट टीम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज में अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत भारी नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्यूंकि अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में कुल 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं लेकिन वह एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है. यहां तक कि 65 सालों में वह केवल 2 टेस्ट मैच जीत सकी है.
न्यूजीलैंड ने अपना पहला भारत दौरा साल 1955 में किया था. 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीती थी. तब से लेकर अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं. इनमें से 9 सीरीज भारत ने जीती हैं, जबकि 2 सीरीज ड्रॉ हुई हैं. न्यूजीलैंड को एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है. इन श्रृंखलाओं में कुल 34 मैच खेले गए इनमें भारत ने 16 मैच जीते हैं और 16 ड्रॉ रहे हैं यानी न्यूजीलैंड ने अब तक भारत में केवल 2 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है.