Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड 296 रन पर ऑल आउट, अक्षर पटेल ने लिए पांच विकेट

कानपुर। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 296 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। टीम की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उधर, कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। इसके बाद, दूसरी पारी की शुरुआत करने आई भारतीय टीम का स्कोर 14/1 है। इसी के साथ भारत को मैच में 63 रनों की बढ़त मिली हुई है। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (4) और चेतेश्वर पुजारा (9) रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। भारत ने 49 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट जल्द ही खो दिया, क्योंकि शुभमन गिल काइल जैमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस विकेट के साथ ही जैमीसन ने नौ पारियों में 50 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के सबसे तेज तेज गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज शेन बोड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 12 पारियों में यह कारनामा किया था।