Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले, सरकार जल्द ही कृषि कानूनों पर दोबारा विचार करेगी

नागपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कृषि कानूनों पर पुनर्विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 70 साल बाद कृषि कानूनोंं के माध्यम से देश में एक बड़ी क्रांति लाने की योजना बनाई थी लेकिन किन्हीं कारणों के चलते सरकार को दो कदम पीछे हटना पड़ा।
नागपुर के रेशमबाग में स्थित सुरेश भट सभागार में शुक्रवार को एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी के शुभारंभ पर कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही कृषि कानूनों पर दोबारा विचार करेगी। तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में सुधारों पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि कानून पेश किए गए लेकिन दुर्भाग्य से इन कानूनों को लागू नहीं किया जा सका। किसान देश की रीढ़ हैं और इनके सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। तोमर ने कहा कि कृषि के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी निजी निवेश की आवश्यकता है जिससे किसानों की प्रगति संभव है। खाद्य तेल के आयात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत कुल 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में पाम तेल उत्पादक फसलों की खेती की जा रही है। इसमें से 9 लाख हेक्टेयर अकेले पूर्वोत्तर राज्य में है। तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने फसलों के एमएसपी के लिए एक समिति का गठन किया है। सरकार कृषि क्षेत्र में असंतुलन को दूर करने की कोशिश कर रही है।