Breaking News
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • कांग्रेस पर हमलावर हुये सीएम धामी, सदन के भीतर बोला हल्ला
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए की बुलाई गई बैठक के बाद मंगलवार को इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान किया. मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी काम हो, तभी घर से बाहर निकले. आवश्यक सेवाओं के अलावा, सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे. निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.
दिल्ली के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए फुल कैपिसिटी के साथ बसों और मेट्रो को चलाने की इजाजत दे दी गई है. मनीष सिसोदिया ने कहा, आज DDMA की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा. सभी सरकारी दफ़्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ़्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे.