Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

Eelction 2022: टिहरी सीट पर भाजपा व कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी नहीं उतारा

टिहरी/देहरादून, न्यूज़ आई। पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय का मामला कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने के बाद और उलझ गया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस कारण किशोर का मामला अब भी चौराहे पर नजर आ रहा है। किशोर उपाध्याय ने पिछली बार सहसपुर से चुनाव लड़ा था।
इस बार कांग्रेस ने इस सीट पर पिछली बार बागी होकर किशोर की हार का कारण बने आर्येद्र शर्मा का नाम पहली लिस्ट में शामिल कर लिया है। दूसरी तरफ किशोर की परंपरागत सीट टिहरी को अभी खाली रखा गया है। इससे पहले भाजपा ने भी टिहरी पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, जबकि अभी टिहरी सीट पर भाजपा का कब्जा है। माना गया था कि भाजपा किशोर उपाध्याय को यहां टिकट दे सकती है। अब कांग्रेस ने टिहरी सीट खाली रखकर, गेंद एक तरह से फिर किशोर के पाले में डाल दी है। इससे पूर्व कांग्रेस आला कमान किशोर उपाध्याय से सभी जिम्मेदारियां वापस लेकर उनके प्रति ठंडे रुख का भी इजहार कर चुका है, कांग्रेस ने उनकी भाजपा नेताओं से बढ़ती मुलाकातों को अनुशासनहीनता के रूप में लिया है।