Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट को जितवा कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है: त्रिवेन्द्र रावत

डोईवाला/देहरादून, न्यूज़ आई । भारतीय जनता पार्टी ने डोईवाला में चुनाव कार्यालय खोल दिया है। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने रविवार को डोईवाला में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। रविवार को डोईवाला में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में भाजपा की सरकार द्वारा विशेष रूप से विकास कार्य किए गए। जिनमें सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का जाल बनाने सहित अन्य योजनाएं शामिल रही हैं। कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित है। इसलिए उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में एक-एक सीट को जितवा कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कहा कि जो विकास कार्य त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किए गए हैं, उनको और आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, करन बोरा, विनय कंडवाल, सम्पूर्ण सिंह रावत, राजकुमार प्रधान, राजेंद्र मनवाल, अशोक राज पंवार, संपूर्णानंद थपलियाल, संजीव सैनी, नरेंद्र नेगी, प्रदीप नेगी, मनवर नेगी, विक्रम सिंह नेगी, दिनेश सजवाण, भारत मनचंदा, प्रेम कुमार, पुरषोत्तम डोभाल, मनीष यादव, दिनेश वर्मा, सरिता जोशी, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, सुमन लता, गीतांजलि रावत, वर्षा वर्मा, राममूर्ति आनंद अग्रवाल, पंकज रावत, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।