Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘झुंड’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘झुंड’ का टाइटल ट्रैक ‘आया ये झुंड है’ रिलीज हो गया है। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘झुंड’ का पहला गाना ‘आया ये झुंड है’ रिलीज कर दिया गया है।अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस फिल्म के रिलीज की जानकारी दी है।इस गाने में मुंबई की सड़कों पर एक लोगों का एक झुंड हाथ में क्रिकेट बैट और डंडा लेकर एक तरफ जाते हुए नजर आ रहा है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन के इस झुंड में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी शामिल है। लेकिन अमिताभ बच्चन की झलकियां इस गाने में कम ही देखने को मिल रही हैं।