Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी यामी ने ट्विटर के जरिये फैंस को दी। यामी ने बताया कि उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ असामान्य गतिविधि हुई है। अभिनेत्री ने लिखा-‘नमस्ते, यह आप सभी को सूचित करने के लिए है कि मैं कल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचने में असमर्थ हूं, शायद यह हैक हो गया है। हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, अगर मेरे अकाउंट के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके बारे में अवगत रहें। शुक्रिया!’ इंस्टाग्राम पर यामी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दसवीं को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा यामी लॉस्ट और ओह माय गॉड 2 में भी अभिनय करती नजर आएंगी।