Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस भास्कर राव

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें इस साल के अंत में होने वाले गुजरात और 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर हैं। इसी क्रम में बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी भास्कर राव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहे, मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकारों के काम जो देश में दिखाई दे रहे हैं। उसको देखते हुए देश में एक नई ऊर्जा जग रही है। केजरीवाल जी ने खुद पंजाब चुनाव के बाद लोगों से यह अपील की थी कि यदि किसी ने शिक्षा व अन्य मुद्दों पर काम नहीं किया तो वह आगे आएं और हमारे साथ जुड़ें। मुझे खुशी है कि कर्नाटक में भी इसकी पहल दिखाई दे रही है और कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर भास्कर राव नौकरी छोड़ हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आईपीएस के नौकरी करने के दौरान वह दिल्ली आते जाते रहे और यहां का काम देख खुश हुए।