Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 70 लाख से ज्यादा लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली: भारत में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 70 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है. देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोराना वैक्सीन मुफ्त दिए जाने के पहले दिन ही ये रिकॉर्ड बना है. सरकार ने 21 जून से टीकाकरण कार्यक्रम को तेज गति देने का ऐलान किया था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि कोविड वैक्सीनेशन की नई संशोधित गाइडलाइन जारी होने के पहले दिन यह रिकॉर्ड बना है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को शाम तक 70 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई हैं. यह एक दिन में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इससे पहले दो अप्रैल को 42 लाख 61 हजार से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई थीं.