Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

आलिया भट्ट ने कहा, संजय लीला भंसाली की हीरोइन बनना मेरा सपना था

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर उनका सपना पूरा हो गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया ,गंगूबाई काठियावाड़ी’ की भूमिका में नजर आयेगी। आलिया भट्ट ने कहा, संजय लीला भंसाली की हीरोइन बनना मेरा सपना था, गंगूबाई के कई इमोशनल सीन में मैं पर्सनली इमोशनल हुई हूं। मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि मुझे संजय सर के साथ काम करना था। मैं हमेशा से चाहती थी कि मैं उनकी फिल्म की हीरोइन बनूं और वह मुझे निर्देशित करें। इसके साथ ही मुझे नई कहानी भी मिली। जिस तरह से गंगूबाई के किरदार को दिखाया गया है। मुझे ऐसा लगता है कि इस तरह के किरदार को इस तरह से पर्दे पर दिखाए हुए काफी समय बीत चुका है। मैं पूरी तरह से तैयार थी। यह किरदार बहुत ही चैलेंजिंग होगा लेकिन इस फिल्म को करते वक्त बहुत ही मजा आया।