Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

खुलने लगी है कांग्रेस के वायदों की कलईः चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होते ही कांग्रेस के द्वारा जनता के साथ किये गये वायदों की कलई खुलने लगी है। चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पुरजोर तरीके से इस बात पर जोर दे रहे थे कि प्रदेश की जनता को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा, लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर हर व्यक्ति को नहीं बल्कि बीपीएल श्रेणी के लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का सपना देख रही कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर लोगों को बरगलाने की कोशिश करती रही है और उसने सत्ता में आने के लिए लोगों से तमाम तरह से झूठे वायदे किए हैं। कांग्रेस को जनता माफ़ नहीं करने वाली है, क्योंकि कांग्रेस ऐसे हवाई वायदे चुनाव के समय करती रही है। चौहान ने कहा कि अभी दूर दूर तक संभावना नहीं है कि कांग्रेस सत्ता में लौट रही है,लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री की लड़ाई शुरू हो गई है जो कि हस्यास्पद है।