Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

उत्तराखंड भाजपा का 70 सदस्यीय दल यूपी में प्रचार को होगा रवानाः चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधान सभा चुनावों के लिए 70 सदस्यों की टीम उतराखंड से भी प्रतिभाग करेगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय जी के मार्गदर्शन में लगभग 70 से 80 प्रमुख कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। जो उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में सहयोग देकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। चौहान ने बताया कि उत्तरप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे अवशेष 4 चरणों के चुनाव में इन प्रमुख कार्यकर्ताओं के अलावा उत्तराखंड भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।