Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया

नई दिल्ली: टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 167 रन ही बना सकी.  टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का टारगेट दिया. भारत की ओर से इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की. सूर्य ने इस मैच में 31 गेंदों पर 65 रन ठोक दिए. सूर्य ने इस मैच में कुल 7 छक्के और 1 चौका लगाया. वहीं वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 19 गेंदों पर 35 रन बनाए. उन्होंने भी अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 34 रनों का योगदान दिया. श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी 25 रन निकले. वहीं कप्तान रोहित सिर्फ 7 रन बना पाए.